Friday 23 February 2018

पानी पीने के नियम
१. भोजन के न पचने पर - गर्म पानी पीना अमृत के सामन होता है |
२. भोजन पचने के पश्चात – पानी पीना बलप्रद होता है |
३. भोजन के साथ थोडा – थोडा – पानी पीना लाभदायक होता है |
४. भोजन के तुरंत पश्चात् – पानी पीना विष के सामान होता है |
भोजन के नियम
खाना खाने के तुरंत बाद राजा (सुखपूर्वक) के सामान बैठना चाहिए, जब पेट थोडा हल्का महसूस हो (४० मिनट बाद ) तत्पश्चात १०० कदम चलना चाहिए |
खाना खाने की विधि
खाना ऐसा खाना चाहिये जो -
१.      गर्म हो
२.      स्निग्ध हो
३.      उचित मात्रा में हो
४.      पहले खाए हुए भोजन के पचने के बाद ही खाए
५.      विरुद्ध आहार न खाएं
६.      मन को अच्छा लगे ऐसे जगह में खाना खाएं, शांतिपूर्ण, स्वक्छ जगह होनी चाहिए
७.      खाना खाते वक़्त उससे सम्बंधित सभी चीज़े पास में हो जेसे पानी का पात्र इत्यादि जिससे आपको बार बार उधना या बोलना न पड़े और आपका सारा ध्यान भोजन करने पर रहे
८.      बहुत जल्दी जल्दी नहीं खाना चाहिए
९.      बहुत देर करते हुए भी नहीं खाना चाहिए
१०.  खाते समय बातचीत नहीं करनी चाहिए
११.  खाते समय हसना नहीं चाहिए
१२.  खाते समय सारा ध्यान भोजन में ही होना चाहिए
१३.  अपने लिए क्या अच्छा रहता है क्या आपको खाने से तकलीफ होती है उनको ध्यान में रखकर जो अच्छा हो या जिससे खाने से आपको कोई तकलीफ न होती हो वही खाना चाहिए